बाल्मीकि सुदर्शन समाज ने पार्टियों से मांगे टिकट
कानपुर, जुलाई 10 -- कानपुर। बाल्मीकि सुदर्शन समाज महासभा उत्तर प्रदेश की कोर कमेटी की बैठक गोविंद नगर स्थित बारातशाला में हुई। निर्णय लिया गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पार्टियों से बाल्मीकि समाज के लिए कम से कम 20 टिकट की मांग की जाएगी। एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां नरेश बाल्मीकि, दीपक चौधरी बाल्मीकि, जली आकाश, संतोष अली बाबा, राजेश कुमार, आजाद भारती, संदीप कठेरिया आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.