कानपुर, जुलाई 12 -- कानपुर। गोविंद नगर कच्ची बस्ती बाल्मीकि बारातशाला में बाल्मीकि समाज महासभा उत्तर प्रदेश की बैठक हुई। मुख्य अतिथि के रूप एससी एसटी आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे रहे। उन्होंने कहाकि समाज को राजनीतिक हिस्सेदारी भागीदारी के लिए आगे आना होगा। सरकार की तरफ से एससी एसटी समाज के लिए तमाम योजनाएं संचालित हैं, उन संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। समाज के गरीब बच्चों को पढ़ाने लिखाने के लिए कई योजनाएं हैं। जिला इकाई ने सभी राजनीतिक दलों से 20 टिकट देने की मांग रखी। यहां नरेश बघेल बाल्मीकि, दीपक चौधरी बाल्मीकि, अंजली आकाश, संतोष अली बाबा, चन्द्र भूषण आदि थे। यह भी पढ़ें- वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर करें कार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...