धनबाद, जनवरी 30 -- झरिया, वरीय संवाददाता। बाल्मीकि कॉलोनी पूर्वी कोयरीबांध झरिया में गुरुवार को समाज के लोगों की बैठक शिव बालक पासवान की अध्यक्षता में हुई। संचालन पंकज बाल्मीकि ने किया। इसमें 26 जनवरी को समाज की महिला सफाईकर्मी की एक दुकानदार द्वारा पिटाई किए जाने और पुलिस द्वारा आरोपी को जेल भेजने के मामले में चर्चा की गई। घटना के विरोध में 30 जनवरी को ग्रामीण और दलितों संगठनो की प्रस्तावित रैली को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में शिवबालक पासवान, लीला बाल्मीकि, राहुल बाल्मीकि, सतीश बाल्मीकि, रितेश बाल्मीकि, रवि बाल्मीकि, सूरज बाल्मीकि, शिव बाल्मीकि, बंबू बाल्मीकि, भरत बाल्मीकि, लाला बाल्मीकि, विक्की बाल्मीकि, छोटू बाल्मीकि, अजय बाल्मीकि, शंकर बाल्मीकि, सुभाष बाल्मीकि, पंकज बाल्मीकि आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.