मुरादाबाद, फरवरी 27 -- नगर के मोहल्ला बाजार स्थित वाल्मीकि बस्ती में रखी होलिका में होली से पूर्व बीती रात शरारती तत्वों ने आग लगा दी। वही मोहल्ले के लोगों ने बाल्टियों से पानी लाकर आग को बुझाया और इसकी सूचना कस्बा इंचार्ज को दी। कस्बा इंचार्ज तुरंत मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने में मदद की, तुरंत होली के लिए लकड़ी का इंतजाम करवाया। उनके इस कार्य से बस्ती वालों ने उनकी प्रशंसा की। होलिका स्थल के करीब में रह रहे सभासद ओंकार सिंह ने बताया कि बीती रात अचानक आग लगने अफरा तफरी का माहौल हो गया। जिससे बस्ती वालों ने अपनी सूझबूझ के चलते होलिका की व्यवस्था मामले को शांत कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.