बाल्मीकि बस्ती में तमंचा लेकर घूम रहे युवक को लोगों ने दबोचकर पुलिस के हवाले किया
इटावा औरैया, जून 9 -- जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव नगला रामसुन्दर में तमंचा लेकर घूमकर दहशत फैलाने का प्रयास कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए हैं। गांव नगला रामसुन्दर निवासी जितेंद्र कुमार बाल्मीकि समाज के मोहल्ले में तमंचा और कारतूस लेकर घूम रहा था। आरोप है कि वह दबंगई दिखाते हुए लोगों में भय का माहौल बना रहा था। युवक की हरकतों से परेशान महिलाओं और युवकों ने उसे पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दी। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह भी पढ़ें- तमंचा लहराने की तस्वीर वायरल, मुकदमा दर्ज हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार नहीं कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कृपाल सिंह पुलिस टीम के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.