गौरीगंज, अप्रैल 30 -- संग्रामपुर।विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पूरे खौसी के नन्हें मुन्ने बच्चे बाहर से बाल्टी भरकर पानी लाने को मजबूर हैं। स्कूल के शिक्षक बच्चों से शौचालय के लिए बाल्टी से पानी मंगवाते हैं। विद्यालय में दो शौचालय बना हुआ है। इंडिया मार्का हैंडपंप भी लगा हुआ है। लेकिन यह हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा है। शौच जाने के लिए बच्चों को स्कूल के बाहर से बाल्टी में पानी भरकर लाना पड़ता है। पेयजल के लिए भी बाहर से ही पानी लाना पड़ता है। खंड शिक्षा अधिकारी आए दिन स्कूलों का निरीक्षण करते हैं। लेकिन उनकी नजर इस बड़ी समस्या पर नहीं पड़ती है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में साफ पेयजल की कमी से छात्र परेशान गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे कक्षा चार का एक छात्र बाहर से पानी भरकर ला रहा था। शिक्षकों ने बताया कि हैंडपंप खराब होने से पानी बाहर से ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.