बाल्टी व डिब्बा से पानी ढो रहे सुजनी गांव के लोग
गंगापार, जून 5 -- तहसील मेजा के ग्राम पंचायत सुजनी समोधा के चैनपुरवा गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यहां आस-पास लगे सरकारी हैंडपंप पानी देना बंद कर दिए हैं। हजारों की जनसंख्या के बीच मात्र एक निजी हैंडपंप है। जिससे ग्रामीणों के लिए किसी तरह जलापूर्ति हो पा रही है। चांपाकल पर सुबह से शाम तक लोग साइकिल पर बाल्टी और डिब्बा लेकर अपने नंबर का इंतजार करते हैं। वहीं पशु पक्षियों के लिए पेयजल की समस्या गंभीर बनी है। सुजनी चैन पुरवा गांव निवासी राहुल पाल ने बताया कि यह हमारा गांव पहाड़ी क्षेत्र से जुडा है, जिसके चलते पेयजल का संकट वैसे भी रहता है। पूर्व में आई आंधी तूफान से बिजली व्यवस्था खराब हो गई और पेयजल की समस्या और भी गंभीर हो गई। सुजनी गांव निवासी संजय आदिवासी ने बताया कि हमारे घर के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.