बाल्टी घोटाले की जांच ठंडे बस्ते में, सभासदों का नपं कार्यालय में तालाबंदी का ऐलान
मऊ, जून 16 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत में बाल्टी खरीद में हुए भ्रष्टाचार की जांच ठंडे बस्ते में डालने पर सभासदों का गुस्सा उफान पर है। सोमवार को नगर पंचायत के सभासदों ने उपजिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा। सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से हुए बाल्टी घोटाले में जांच के आदेश होने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सभासदों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द इस मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई नहीं हुई, तो वे नगर पंचायत कार्यालय पर तालाबंदी कर उग्र धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। सभासद जुल्फेकार ने सीधे तौर पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि घोसी नगर पंचायत में बाल्टी खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। इस घोटाले की जांच के आदेश बहुत पहले दिए जा चुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.