संतकबीरनगर, अप्रैल 5 -- लोहरैया, हिन्दुस्तान संवाद। धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव से शनिवार को एक हृदय विदारक घटना सामने आई। घर के बाहर खेल रहे 1 वर्षीय मासूम की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।घोरांग गांव निवासी राजकुमार का 1 वर्षीय पुत्र रियांश घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास में लगे नल के पास पहुंच गया, जहां बाल्टी में पानी भरा हुआ था। इसी दौरान मासूम असंतुलित होकर बाल्टी में गिर गया और डूब गया। उधर उसकी मां अंजू देवी घर के अंदर काम में व्यस्त थी। कुछ देर बाद जब वह बाहर निकली तो बेटे को आसपास न देख घबरा गई और उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान मासूम रियांश को बाल्टी में गिरा हुआ पाया गया। आनन-फानन में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार लेकर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.