बालोतरा, जनवरी 26 -- राजस्थान में बालोतरा जिले में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां के सिवाना थाना क्षेत्र में रविवार देर रात को भारत माला एक्सप्रेस-वे पर पिकअप की टक्कर से पैदल यात्रा कर रहे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक देरावरसिंह ने सोमवार को बताया कि हादसे में मृतक और घायल जसोल स्थित राणी भटियाणी माता मंदिर के दर्शन के लिए पैदल यात्रा पर जा रहे थे उनके पीछे उनकी ही एक पिकअप गाडी चल रही थी। उन्होंने बताया कि देर रात सिवाना थाना क्षेत्र के आसोतरा-मूठली गांव के पास अचानक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी जिससे पिकअप ने आगे चल रहे पदयात्रियों को चपेट में ले लिया। इससे सिक्काराम (35), झालाराम मेघवाल (34) और महेश देवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गये जिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.