नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- सफेद बालों को नेचुरली कलर करने के लिए पुराने टाइम से मेंहदी का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आज भी बहुत से लोग केमिकल हेयर कलर या डाई लगाने से परहेज करते हैं और उनकी जगह हिना का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल हिना सिर्फ बालों को रंग ही नहीं देती, बल्कि डीप कंडीशनिंग करने का भी काम करती है। अगर आप भी अपने बालों को नेचुरली डार्क ब्राउन या रेडिश टिंट देना चाहते हैं, साथ ही उन्हें डीप कंडीशनिंग भी देना चाहते हैं तो मेंहदी का पेस्ट कुछ इस तरह से बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना कैसे है और अप्लाई कैसे करना है, आइए स्टेप बाय स्टेप जानते हैं।बालों के लिए ऐसे बनाएं मेहंदी का घोलस्टेप 1- मेंहदी के लिए काढ़ा बनाकर तैयार करें मेंहदी का घोल बनाने के लिए सबसे पहले एक काढ़ा बनाकर तैयार करें। इसके लिए एक पैन में दो गिलास पानी चढ़ाएं। इसम...