नई दिल्ली, फरवरी 1 -- आजकल बालों को कलर करवाने का ट्रेंड चल रहा है। लड़कियां ब्राउन, ब्लैक, रेड, ग्रीन, पर्पल जैसे ट्रेंडी कलर्स करवाकर अपने बालों को नया स्टाइल दे रही हैं। लेकिन कुछ लोग बालों में कलर करवाते हैं, तो उनका रंग महीने भर में ही गायब हो जाता है। इसकी वजह हेयर केयर में की गई कुछ गलतियां हो सकती हैं। अगर आप अपने हेयर कलर को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखना चाहती हैं, तो कुछ टिप्स को आज से ही फॉलो करना शुरू कर दें। चलिए बताते हैं ये टिप्स क्या हैं और आपको क्या करना है?हेयर केयर टिप्स- 1- शैंपू- हेयर कलर कराने के बाद शैंपू हफ्ते में एक या दो बार ही करें। हर दिन शैंपू करने या फिर हफ्ते में 4 दिन शैंपू करने की गलती न करें। ज्यादा वॉश करने से कलर भी धुल जाता है। 2- कंडीशनर- कलरिंग के बाद कंडीशनर करना भी जरूरी होता है। बिना कंडीशनर के आपके बा...