नई दिल्ली, मई 17 -- पाकिस्तान से आने वाले आतंकवादी अक्सर भारत में हिंसा फैलाने या लोगों को भर्ती करने की कोशिश करते हैं। लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मोहम्मद उस्मान उर्फ चीनी, ऐसा ही एक मकसद लेकर भारत में आया हुआ था, लेकिन कश्मीर के हालत और यहां की तकनीक देखकर उसका मन अपनी वर्षों पुरानी बालों की समस्या का इलाज ढूंढ़ने में निकल गया। इसी क्रम में उसने श्रीनगर के एक क्लीनिक पर अपना हेयर ट्रांसप्लांट भी करवाया। इसके बाद वह सुरक्षा बलों के हत्थे चढ़ गया। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद उस्मान जट्ट उर्फ 'चीनी' को अप्रैल में श्रीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान चीनी ने जो जानकारी दी उससे आतंकवादियों के एक बड़े मॉड्यूल का भांडा फोड़ हुआ है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों की जानकारी के अलावा चीनी ने अपने कुछ निजी र...