नई दिल्ली, अगस्त 10 -- प्याज काटते समय हम अक्सर उसके छिलकों को बेकार समझकर कूड़ेदान में फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन्हीं छिलकों को हेयर केयर में भी यूज किया जा सकता है? अगर आप बालों को थोड़ा ज्यादा मजबूत और शायनी बनाना चाहते हैं, तो प्याज के छिलकों से बना यह आसान हेयर पैक ट्राई कर सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए प्याज का रस निकालने की जरूरत नहीं है। इसे तैयार करना बहुत आसान है और इसे बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगा भी सकते हैं। आइए जानते हैं प्याज के छिलकों से यह पैक कैसे तैयार करें और इससे बालों को क्या फायदे मिल सकते हैं।प्याज के छिलकों से हेयर पैक कैसे बनाएं?प्याज के छिलके: सबसे पहले प्याज के छिलकों को अच्छी तरह साफ करके कुछ समय के लिए सुखा लें। जब छिलके सूख जाएं, तो उन्हें पीसकर बारीक पाउडर बना लें।चायपत्ती और ...