बालेश्वर हत्याकांड में फरार आरोपी छह माह बाद गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 4 -- मवाना थाना क्षेत्र में करीब चार महीने पहले हुए बालेश्वर हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मवाना के बड़ा महादेव शिवपुरी कॉलोनी निवासी मनोज शर्मा उर्फ बंटी (35) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार सुबह मवाना रोडवेज बस अड्डे के पास से गिरफ्तार करने के बाद थाने लाकर की गई पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 की रात मवाना में नर्सरी गंगनहर गोशाला के पास बालेश्वर निवासी ग्राम हाजीपुर थाना लोहियानगर, मेरठ पर ईंट-पत्थर से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घायल बालेश्वर को उपचार के लिए मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 14 मई को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के बेटे अंकित ने मवाना थाने में तहरीर दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.