किशनगंज, मई 14 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड के बालेश्वर फार्म वार्ड संख्या 14 स्थित नावडुबा मोड़ काली मंदिर में बुधवार से 48 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। दोपहर में विधि-विधान के साथ संकीर्तन का शुभारंभ किया गया, जिसका समापन शुक्रवार दोपहर होगा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

कलश यात्रा का आयोजन संकीर्तन प्रारंभ होने से पूर्व सैकड़ों महिलाओं एवं कन्याओं ने भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली। कलश पूजन के बाद यात्रा काली मंदिर परिसर से निकलकर नावडुबा और धोबी भिट्ठा होते हुए मेची नदी के पवित्र घाट पहुंची। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरकर श्रद्धालु पुन: मंदिर परिसर लौटे।

शोभायात्रा और भक्तिमय माहौल शोभायात्रा में स्थानीय युवाओं ने हाथों में केसरिया ध्वज लेकर गाजे-बाजे के साथ भाग लिया। इस ...