रामगढ़, जुलाई 6 -- मांडू। निज प्रतिनिधि मांडू विधायक प्रतिनिधि तेजनाथ महतो ने गिरिडीह में पदस्थापित रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की नृशंस हत्या पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना कानून व्यवस्था और मानवता दोनों के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने कहा कि जिस निर्ममता से इस वारदात को अंजाम दिया गया, उससे पूरे क्षेत्र के लोग आक्रोशित हैं।तेजनाथ महतो ने राज्य सरकार से मांग की कि इस बहुचर्चित हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करते हुए दोषियों के खिलाफ कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाए। यदि न्यायालय में आरोप सिद्ध होते हैं तो दोषियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए, ताकि समाज में यह स्पष्ट संदेश जाए कि जघन्य अपराध करने वालों ...