महाराजगंज, मार्च 30 -- सोनौली, हिन्दुस्तान संवाद। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी एक प्रमुख मुद्दा रहा है। इस कारण नेपाल को आर्थिक चोट लगती है। इस बार नेपाल में नई सरकार का गठन हुआ है, जिसने अपने 100 दिन का रोड मेप तैयार कर लिया है। इसमें तस्करी रोकना मुख्य मुद्दा है।जानकार कहते हैं कि नई सरकार का मानना है कि नेपाल सरकार का प्रमुख धन का स्रोत कस्टम कार्यालय ही है। इसकी कमाई से देश की आर्थिक गतिविधि को बेहतर किया जा सकता है। तस्करी के कारण नेपाल सरकार को राजस्व का बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है। तस्करी को रोकने के लिए नेपाल पुलिस, कस्टम और नेपाल आर्म्स पुलिस फोर्स के आला अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वत्रंत पार्टी के रुपन्देही 3 के सभापति मधु आर्याल कहते हैं कि देश की आर्थिक गतिविधि को बढ़ाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है। इसके लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.