नई दिल्ली, मार्च 31 -- एस डी मुनि, पूर्व राजनयिक नेपाल के 40वें प्रधानमंत्री के रूप में युवा बालेंद्र शाह की ताजपोशी से लोगों में उत्साह की जो लहर पैदा हुई है, वह उनके कुछ हालिया फैसलों से दम तोड़ सकती है। सत्ता संभालते ही उन्होंने 15 मंत्रियों की अपनी कैबिनेट बनाई और 100 बिंदुओं वाला सुधार का एक एजेंडा जारी किया। बेशक इनमें कमजोर पड़ती आर्थिकी में नई जान फूंकने से लेकर विश्वविद्यालयों और सरकारी तंत्र में बढ़ते राजनीतिक हस्तक्षेप को कम करने के उपाय शामिल हैं, लेकिन बदलाव की हड़बड़ी उनके विरोधियों को मौका दे सकती है। यहां तक कि उनके कुछ 'अपने' भी इससे नाराज हो गए हैं। बालेन शाह की मंशा पर सवाल नहीं है। वह एक करिश्माई नेता हैं, जिन्होंने पिछले साल के एक बड़े जनांदोलन का नेतृत्व किया है। वह नेपाल के लोगों की अपेक्षाओं को समझ भी रहे हैं, मगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.