बालू से भरे डंपर ने छात्रा को रौंदा, मौत
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 15 -- कायमगंज, संवाददाता। तेज रफ्तार बालू लदे डंपर की टक्कर से साइकिल सवार 17 वर्षीय छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया, जबकि परिचालक को लोगों ने पकड़कर धुन दिया। गंभीर हालत में छात्रा को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस पर परिवार में कोहराम मच गया।
दुर्घटना का विवरण क्षेत्र के मझोला गांव निवासी नेत्रपाल की 17 वर्षीय पुत्री हिमांशी उर्फ स्वेता एक कॉलेज में कक्षा दस की छात्रा थी। गुरुवार को वह नगर के एक चिकित्सक के यहां से दवा लेकर साइकिल से घर लौट रही थी। जब किशोरी रेलवे स्टेशन मोड़ से आगे पश्चिमी रेलवे फाटक की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बालू लदे डंपर ने उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोरी साइकिल समेत डंपर के नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.