आगरा, अप्रैल 27 -- कोतवाली क्षेत्र में सहावर रोड पर सोमवार की अल सुबह बालू रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने साइकिल सवार को रौंद दिया। इसके बाद ट्रैक्टर ट्राली ने सड़क किनारे खड़ीं दो कारों में भी टक्कर मार दी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल साइकिल सवार अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद परिजन व पुलिस कर्मी पहुंच गए। अधेड़ को मृत देखकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे की है। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की चपेट में आकर साइकिल सवार मजदूर की मौत सड़क पर लोग टहल रहे थे। तभी अचानक बालू रेत से भरा ट्रैक्टर-ट्राली गुजरा। क्षमता से अधिक बालूरेत होने की वजह से बार-बार ट्रैक्टर का अगला हिस्सा...