बालू संकट से थमे विकास कार्य, बालू घाट के आवंटन की मांग
गढ़वा, मई 31 -- खरौंधी, प्रतिनिधि।प्रखंड अंतर्गत अरंगी ग्राम पंचायत की मुखिया फूलकुमारी देवी ने अपने प्रतिनिधि शिवकुमार प्रसाद यादव के माध्यम से उपायुक्त को आवेदन सौंपकर पंचायत क्षेत्र स्थित तोरेलावा पंडा नदी बालू घाट के शीघ्र आवंटन की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर पर बालू उठाव बंद रहने के कारण क्षेत्र में बालू का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। उससे विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। मुखिया ने आवेदन में कहा है कि बालू की कमी के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण, नाली निर्माण सहित कई सरकारी व निजी निर्माण कार्य लगभग ठप पड़े हुए हैं। स्थानीय लोगों को निर्माण कार्यों के लिए बालू उपलब्ध नहीं हो पा रही है। उससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तोरेलावा पंडा नदी बालू घाट पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.