अररिया, अप्रैल 18 -- नरपतगंज, एक संवाददाता शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बथनाहा-कोशी मुख्य मार्ग स्थित मेन कैनाल कोसी नहर पर पोसदाहा के समीप अनियंत्रित बालू लोड ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गयी। मृतक इश्तेखार नरपतगंज थाना क्षेत्र के बढ़ेपारा पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी मो अंसार का बेटा था। घटना उस वक्त हुई जब इश्तेखार साइकिल से गेहूं पिसाने पास के एक मील जा रहा था। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सूचना पर मृतक के परिजन भी पहुंचे। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- पांच बहनों में इकलौता भाई था इस्तेखार, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़ प्रदर्शन की सूचना पर नरपतगंज पुलिस मौके पर पहुंची। फिर आक्रोशित परिजनों व ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.