नवादा, मई 21 -- रोह प्रखंड क्षेत्र के डुमरी बालू घाट पर ट्रैक्टर पर बालू लोड करने के विवाद में दबंगों ने एक ट्रैक्टर मालिक की बेरहमी से पिटाई कर दी। सिर में गंभीर चोट लगने से कोमा में गए जफरा गांव के सुरेंद्र कुमार निराला उर्फ सुरेंद्र यादव का इलाज पटना के एक अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को हुई इस घटना के बाद कोमा में गए सुरेंद्र की हालत में बुधवार को तीसरे दिन भी कोई सुधार नहीं हुआ है। जिससे परिजनों के साथ शुभचिंतक परेशान हैं। यह भी पढ़ें- बालू लोडिंग के विवाद में बेरहमी से पीटा, कोमा में गया ट्रैक्टर मालिकघटना का विवरण सुरेंद्र के पुत्र सौरव राय ने बताया कि सोमवार को सकरी नदी किनारे स्थित डुमरी बालू घाट पर उसकी ट्रैक्टर बालू लोड करने के लिए लगी हुई थी। जिसका बालू लोडिंग का नंबर आया हुआ था। मगर भलुआ गांव के राजबल्लभ यादव उर्फ राकेश उर्फ...