बालू ले जाने से रोकने पर धारदार हथियार से मारापीटा
बस्ती, जून 19 -- बस्ती। कलवारी थानाक्षेत्र के माझा खुर्द में बालू ले जाने से रोकने की बात को लेकर मारपीट हो गई। गोंडा जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के विशनोहरपुर निवासी अंकित सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने बुधवार की सुबह बालू ले जाने से रोके जाने की बात को लेकर उन्हें लाठी-डंडे, बांस-सरिया व धारदार हथियार से मारापीटा। साथ ही अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के रहने वाले आरोपित कन्हैया यादव, अशोक यादव, हीरा यादव और जगदीश यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच एसआई राजकुमार गुप्ता को सौंपी गई है। वहीं, वाल्टरगंज पुलिस ने चकरोड पाटने की बात को लेकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। ढेकी निवासी श्रीकांत का आरोप है कि गत 16 जून को विपक्षियों ने उन्हें, उनके बेटों और बहू को अपशब्द कहते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.