कौशाम्बी, जनवरी 31 -- सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई गांव निवासी विजय कुमार ने बताया कि उसकी बालू पड़ोसन गुड़िया देवी के घर के सामने पड़ी थी। 29 जनवरी की सुबह गुड़िया बालू उठाकर अपने घर ले जा रही थी। मना करने पर उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अपने परिवार की रामकली और फूलचंद्र उर्फ मोटी की पत्नी के साथ मिलकर पीड़ित की बहन करीना की पिटाई कर दी। इससे उसको गंभीर चोटें आईं। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.