भागलपुर, मार्च 10 -- जगदीशपुर थाना क्षेत्र के बलुआचक के पास अवैध बालू लदा जुगाड़ गाड़ी पलट जाने से उसमें दबकर एक नाबालिग लड़के की मौत हो गई। जबकि उसपर सवार उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसे इलाज के लिए मायागंज भेजा गया। मृतक लड़के की पहचान रजौन थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर गांव के मनीष कुमार (15) व घायल की पहचान प्रदीप पोद्दार के रूप में की गई है। दोनों पिता-पुत्र हैं। घटना सोमवार की अहले सुबह करीब चार बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जुगाड़ गाड़ी मनीष कुमार के पिता प्रदीप पोद्दार चला रहे थे और मनीष पीछे बैठा था। दोनों अवैध बालू लेकर भागलपुर की तरफ जा रहे थे। तभी बलुआचक के पास असंतुलित होकर जुगाड़ गाड़ी सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में पलट गया। जिसमें मनीष गाड़ी के नीचे दब गया, जबकि उसके पिता भी गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद वहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.