पाकुड़, मार्च 13 -- नगर थाना क्षेत्र के सोलागढ़िया गांव के समीप शुक्रवार को बालू लदी हाईवा और ईंट लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। लोगों का कहना है कि हिरणपुर की ओर से पाकुड़ आ रही बालू लदी हाईवा गाड़ी संख्या बीआर 46 जीए 2148 के चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई। इस कारण संतुलन बिगड़ गया और वाहन बाएं के बजाय दाहिने ओर चला गया। इसी दौरान पाकुड़ से हिरणपुर की ओर जा रही ईंट लदी ट्रक संख्या डब्लू बी 57 डी 5415 से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।​दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस घटना में हाइवा चालक का...