जहानाबाद, मई 26 -- बलिदाद से प्रसादी इंग्लिश तक एक लेन में करीब 15 किलोमीटर तक लगी रही वाहनों की लंबी कतार जाम के कारण मधुश्रवा मलमास मेला में आने वाले श्रद्धालु परेशान मेहंदिया, निज संवाददाता। यह भी पढ़ें- बालू लदे वाहनों के कारण एनएच 139 पर लगातार जाम- पेज पांच के लिएजाम की स्थिति मलमास के अवसर पर मधुश्रवा में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ रही भीड़ के बीच एनएच 139 पर विगत एक सप्ताह से भीषण जाम की स्थिति बनी हुई है। यह जाम बलिदाद से शुरू होकर प्रसादी इंग्लिश तक एक तरफ करीब 15 किलोमीटर लंबा लगा रह रहा है, जबकि दूसरे तरफ से ही किसी तरह वाहनों की आवाजाही कराई जा रही है। जाम के कारण श्रद्धालुओं, आम यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों की परेशानी स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम केवल श्रद्धालुओं की भीड़...