नवादा, फरवरी 4 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। खनन विभाग व पुलिस का अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बालू लदे पांच वाहनों को जब्त कर लिया गया। इनमें दो ट्रैक्टर व तीन ई-रिक्शा शामिल हैं। इस दौरान मौके से एक अवैध खननकर्ता को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया। मामले में संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही है। वहीं वाहनों पर अवैध खनन व राजस्व चोरी के आरोप में जुर्माना भी लगाया गया है। ताजा घटनाक्रम में खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने नेमदारगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बालू लदे तीन ई-रिक्शा को जब्त कर लिया। तीनों वाहनों पर करीब 60 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। चालक भाग निकले। वाहनों को जब्त कर थाने लाया गया। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.