कौशाम्बी, जून 17 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। ओवरलोड वाहनों के संचालन पर लगाम लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। तहसीलदार सिद्धांत कुमार ने मंगलवार देर रात राजस्व व पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाकर दो ओवरलोड वाहनों को सीज कर सैनी कोतवाली के सुपुर्द कर दिया है।फतेहपुर व बांदा से आने वाले ओवरलोड वाहन धाता होते हुए सिराथू से सैनी पहुंचकर गंतव्य का रास्ता तय करते हैं। सैनी पहुंचने के बाद यह वाहन लखनऊ के लिए लेहदरी पुल की तरफ तो प्रतापगढ़ व प्रयागराज जाने के लिए कोखराज की ओर रुख करते हैं। क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के संचालन की मिल रही शिकायतों को प्राथमिकता पर लेते हुए टीम के साथ रात रेलवे ओवरब्रिज के समीप चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो वाहन निर्धारित क्षमता से अधिक परिवहन करते पाए गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई...