देवघर, अप्रैल 3 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के डाबरग्राम मोड़ के समीप जिला प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त कर थाना को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार छापेमारी में एसडीएम रवि कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी और खान निरीक्षक आकाश कुमार शामिल थे। टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। हालांकि इस दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार होने में सफल रहा। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.