बालू लदे दो ट्रैक्टर किए गए जब्त
औरंगाबाद, मई 25 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना के द्वारा अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान खनन विभाग एवं दाउदनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने संसा के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है। चालक वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था। दाउदनगर थाना क्षेत्र के नहर रोड संसा के पास एक बालू लदे ट्रैक्टर को जांच के लिए रुकने का संकेत दिया गया। चालक कुछ दूरी आगे जाकर ट्रैक्टर सड़क पर लगा कर फरार हो गया। जांच के दौरान ट्रैक्टर से करीब सौ सीएफटी बालू बरामद किया गया। मामले में वाहन चालक एवं मालिक को आरोपित बनाते हुए औरंगाबाद के खान निरीक्षक कुमार प्रत्युष द्वारा दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.