पलामू, मार्च 19 -- छतरपुर। पलामू जिले के छतरपुर पुलिस प्रशासन ने जिला खनन इंस्पेक्टर के खिलाफ बालू माफिया की आपराधिक हरकत के बाद कार्रवाई तेज कर दी है। छतरपुर के थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि बुधवार को अलग-अलग जगह से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। छतरपुर व नौडीहा इलाके में नदियों से बड़े पैमाने पर बालू का उठाव किया जा रहा है जिसके कारण नदियों में बालू से अधिक पत्थर दिखने लगे हैं। जिला खनन विभाग के बालू माफियाओं के विरुद्ध प्रशासन के साथ मिलकर कार्रवाई तेज कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.