बालू लदे तीन ट्रैक्टर और छर्री लदा एक हाईवा जब्त
चतरा, जुलाई 17 -- चतरा, प्रतिनिधि। खनन विभाग और सदर थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से चांज अभियान चलाकर बभने गांव के समीप अवैध छर्री लदा एक हाइवा और बालू लदे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। यह कार्रवाई खनन विभाग के इंस्पेक्टर राजेश हांसदा एवं सदर थाना की एएसआई संगीता मिंज के नेतृत्व में की गई। बभने गांव के समीप लगाये गये वाहन जांच के दौरान वाहनों के ई-चालान, परिवहन चालान, ई-बिल समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। जिन वाहनों के पास वैध कागजात नहीं मिले, उन्हें मौके पर ही जब्त कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई।इंस्पेक्टर राजेश हांसदा ने बताया कि अवैध खनन और खनिज परिवहन से सरकार को राजस्व का बड़ा नुकसान होता है। इसे रोकने के लिए जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.