गंगापार, मई 8 -- लालापुर क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन और परिवहन की सूचना पर गुरुवार की देर रात एसडीएम बारा और नायब तहसीलदार शंकरगढ़ ने छापेमारी की तो प्रतापपुर की ओर से दो ट्रैक्टर अवैध बालू लादकर आते मिले। जिसे पुलिस बल के सहयोग से एसडीएम ने रोक लिया। इसी क्रम में नौडिया घाट से एक बालू से भरा ट्रैक्टर और लोडिंग कार्य में लगी जेसीबी को भी पकड़ लिया। सभी को लालापुर थाने ले आकर खनन सहित अन्य धाराओं में दाखिल कर कार्रवाई की गई। गुरुवार की देर रात एसडीएम बारा डॉ गणेश कन्नौजिया और नायब तहसीलदार शंकरगढ़ राकेश यादव को सूचना मिली कि कुछ ट्रैक्टर संचालक अवैध बालू लादकर परिवहन कर रहे है। सूचना मिलते ही एसडीएम और तहसीलदार लालापुर क्षेत्र में पहुंचे और लालापुर पुलिस को फोन करके प्रतापपुर मार्ग पर बुलाए इसी बीच प्रतापपुर की ओर से दो ट्रैक्टर ट्रॉली में...