बालू लदे डंफर ने तोड़े बिजली के पोल, आपूर्ति ठप
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 10 -- शमसाबाद, संवाददाता। बालू लदे डंफर ने बिजली के पोल तोड़ दिये। इससे गुटैटी दक्षिण समेत कई गांव की बिजली आपूर्ति बंद हो गयी। ग्रामीणों ने रात में भी डंफर को घेर लिया और बिजली सही कराने की मांग करने लगे। चालक मौके से भाग गया। अमृतपुर के बिजली उपकेंद्र से चपरा फीडर से गुटैटी दक्षिण गांव में आपूर्ति होती है। शुक्रवार की रात ढाई बजे के करीब बालू लदे एक डंफर ने अनियंत्रित होकर बिजली के पोल को टक्क र मार दी इससे तीन पोल टूटगये दो पोल क्षतिग्रस्त हो गये। इससे गुटैटी दक्षिण समेत आस पास के कई गांव में बिजली की आपूर्ति बंद हो गयी। तार डंफर में उलझने पर ग्रामीणों ने डंफर को घेर लिया और सूचना पुलिस के साथ बिजली टीम को दी लाइन कटवाकर आपूर्ति बंद की गयी। इस बीच चालक मौके से भाग गया। प्रभारी अवर अभियंता शिवम तिवारी ने बताया कि गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.