बलिया, मई 13 -- भरौली (बलिया)। इलाके के एनएच 31 पर बुधवार की सुबह डंपर और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। इस दुर्घटना के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर भरौली से कोटवां नारायनपुर तक लम्बा जाम लग गया। बताया जाता है कि गाजीपुर की ओर से कोल्ड ड्रिंक की खेप लादकर भरौली की तरफ आ रहा था। इसी बीच सामने से लाल बालू लादकर जा रहे डंपर से ट्रक की जोरदार टक्कर हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो टक्कर इतनी जोर की हुई ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक पर लदा कोल्ड ड्रिंक के पेटी भी खराब हो गयी। हादसे में घायल ट्रक चालक 20 वर्षीय प्रभु को सीएचसी नरही पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर...