चंदौली, जून 2 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा से सैदपुर फोरलेन मार्ग पर सुबह से लेकर रात तक धड़ल्ले से ओवर लोड ट्रक और डंपर चल रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि जमालपुर तिरंगावा गंगा घाट के पास पूर्व में लगी बैरियर को हटाकर तीन सौ मीटर पीछे कर लिया गया है। जिससे आसानी से कुल विशेष गाड़ियां बालू लदे डंपर और ट्रक पुल पर आ और जा रहे है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।जिस लेकर सपा नेताओं ने भी आक्रोश जताया है। सपा जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर ने चेताया कि बैरियर सभी के लिये खोला जाए नहीं तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन के लिये मजबूर होंगे। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि तहसील से लेकर जिला प्रशासन सुबह से लेकर रात तक बालू लदे ट्रक और डंपरों को खुली छूट दे दिया है। जगह जगह बालू की बड़ी मात्रा में भंडारन किया जा रहा है। पुलिस ...