झांसी, जून 22 -- झांसी (मऊरानीपुर)। मऊरानीपुर तहसील क्षेत्र में बालू का अवैध खनन धड़ल्ले से हो रहा है। बालू लदे वाहनों ने ग्राम पंचायतों में सड़कों की धज्जियां उड़ा दी। यह आरोप ग्रामीणों ने लगाए हैं। बताया, वजन से कहीं सड़क बैठ गई है तो कहीं दरारों में तब्दील हो गई है। जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है। खकौरा तिगैला से लेकर भण्डरा तक वर्ष 2024-25 में निर्मित लगभग साढ़े पंद्रह किलोमीटर लंबी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क इन दिनों भारी बालू से भरे वाहनों के बोझ तले दब गई है। खकौरा बालू घाट से निकलने वाले रेत से लदे ओवरलोड डंपरों से कदौरा, पुरवा, भानपुरा, कुंअरपुरा, खकौरा, घाटकोटरा समेत कई गांवों के पास सड़क धंसकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति की शिकायत कई बार खनिज विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विभाग और तहसील प्रशासन म...