गिरडीह, मार्च 26 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के जमडीहा गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे बिजली पोल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बिजली का पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में था और चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वाहन सीधे बिजली पोल से जा टकराया। घटना के बाद बाद चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भरकट्टा ओपी प्रभारी को दी। सूचना पर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले गई। इस संबंध में ओपी प्रभारी अमन सिंह ने बताया कि अब तक बिजली विभाग की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.