बालू लदे ट्रैक्टर के साथ दो गिरफ्तार
गढ़वा, जून 29 -- भंडरिय। कनहर नदी से अवैध बालू की ढुलाई कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया। साथ ही दोनों ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान ने ताया कि रविवार रात कनहर नदी से अवैध रूप से बालू की ढुलाई की सूचना के बाद रंका अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद परवेज, भंडरिया अंचल पदाधिकारी राकेश भूषण सिंह और इंस्पेक्टर सुभाष कुमार पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी में बालू लदा दो ट्रैक्टर जब्त कर लिया गया। वहीं ट्रैक्टर चालक जनेवा निवासी रामराज सिंह और छेतकी निवासी हर्षपृत तिरंगा को गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.