बालू लदे ट्रेलर की चपेट में आने से अधेड़ गंभीर, एम्बुलेंस पहुंचने में हुई देरी
कुशीनगर, मई 15 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परसौनी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार की सुबह सड़क हादसे में 53 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कोटवा मोड़ के सामने उस समय हुआ जब पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे की सूचना तत्काल एम्बुलेंस को दी गई, लेकिन करीब एक घंटे तक एम्बुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी। इससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घायल को संभाला और मदद में जुटे रहे।घायल की पहचान रामनरेश शुक्ल (53) पुत्र राजनारायण शुक्ल निवासी लक्ष्मीपुर, थाना नेबुआ नौरंगिया के रूप में हुई है। रामनरेश शुक्ल घर से नेबुआ की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रेलर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.