चंदौली, मई 9 -- सैयदराजा, हिन्दुस्तान संवाद । नौबतपुर बार्डर पर शुक्रवार को खनन अधिकारी प्रदीप कुमार राज ने बालू लदे ट्रक को अवैध रायल्टी और जीएसटी बिल के साथ पकड़ा। साथ ही कार्रवाई के लिए वाहन को नवीन मंडी पुलिस चौकी ले जाया गया, लेकिन ट्रक मालिक विवेक सिंह ने रास्ते में ही वाहन रुकवा दिया। उसने ट्रक में बैठे होमगार्ड को धमकाते हुए गाड़ी रोक ली। खान अधिकारी ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन मालिक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
बालू ट्रक की जांच खान अधिकारी प्रदीप कुमार राज नौबतपुर बार्डर पर बिहार की तरफ से आने वाले बालू की ट्रकों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इसी बीच बालू लदी एक ट्रक को रोक कर उसके पप्रत्र की जांच की गयी। इस दौरान ट्रक चालक की ओर से दिया गया बिहार राज्य बालू रायल्टी बिल एवं जीएसटी बिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.