आरा, जून 12 -- संदेश। संदेश प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय बागा की चहारदिवारी और कक्षा भवन बालू लदे ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त हो गया है। बताया जाता है कि सकड्डी-नासरीगंज एसएच 81 सडक पर बालू लदे ट्रकों का लंबा जाम विगत कई दिनों से लगा है। इस कारण बालू लदे कई ट्रक गाड़ी मोड़कर दूसरे रास्ते जाना चाहते हैं। उसी क्रम में शुक्रवार को बागा पुल चौक के पास बालू लदे ट्रक को चालक घुमा रहा था। तभी ट्रक ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे के विद्यालय में जाकर पीछे से धक्का मार दिया। इस कारण विद्यालय की चहारदिवारी एवं एक कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस की ओर से ट्रक को निकालने के लिए बोला गया। इसके बाद क्रेन के माध्यम से ट्रक को हटाया गया। अजीमाबाद थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की ओर से शि...