औरंगाबाद, फरवरी 2 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र के केरा बालू घाट के समीप मंगलवार को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बौद्ध बीघा गांव निवासी मोहम्मद कैसर अंसारी के 27 वर्षीय पुत्र जावेद अंसारी के रूप में हुई है। घायल मृतक का भाई परवेज अंसारी है। परवेज अंसारी ने बताया कि उसका भाई दाउदनगर ड्राइविंग की ट्रेनिंग लेने आ रहा था। इसी दौरान केरा बालू घाट के पास ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल दाउदनगर ले जाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने जावेद अंसारी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया और पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.