बालू लदे ट्रकों का एनएच पर कब्जा, हटे तो जाम व जान का जोखिम घटे
मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर शहर और जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर बालू लदे ट्रकों की अवैध पार्किंग आमलोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। रेवा रोड, हाजीपुर-मुजफ्फरपुर फोरलेन और मुजफ्फरपुर-मोतिहारी फोरलेन की मुख्य लेन और सर्विस लेन पर दिन-रात ट्रकों का कब्जा रहता है। इससे सड़क पर दूसरे वाहनों के निकलने की जगह नहीं बचती और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसी के कारण अक्सर जाम भी लगता है। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि तीनों हाईवे पर स्थायी रूप से ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाए। साथ ही खान निरीक्षकों के स्तर से बालू-गिट्टी लदे ट्रकों की नियमित जांच की जाए। बालू ट्रकों का अवैध कब्जा के कारण एनएच पर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। लोगों का कहना है कि छपरा और सोनपुर से बालू लादकर चोरी-छिपे निकलने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.