बालू लदा हाइवा पलटने से आवागमन बाधित
साहिबगंज, मार्च 25 -- तीनपहाड़। थाना क्षेत्र में हाइवा टेलर के पलटने से आवागमन बधित हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य पथ के बुरसी पहाड़ के मोड़ के पास बालू लदा 18 चक्का टेलर असंतुलित होकर पलटी मार दिया। इससे घटनास्थल के दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया । देखते ही देखते वाहनों की लम्बी कतार लग गई। सूत्रों के अनुसार हाइवा बिहार से बालू लोड कर तीनपहाड़ की और जा रही थी । तभी बुरसी पहाड़ मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हलाकि इसमें किसी हताहत होने की सूचना नही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.