गढ़वा, जून 3 -- डंडई। सीओ जयशंकर पाठक ने बुधवार को बालू लदा दो टीपर जब्त कर थाने को सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई अहले सुबह की गई। दोनों टीपर डंडई होते गढ़वा की ओर जा रहा था। उसी दौरान पेट्रोल पंप के पास सीओ की गाड़ी पहुंची। जांच के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले लाया गया। सीओ ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। सीओ की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...