बालू लदा ट्रैक्टर व मोटरसाइकिल जब्त
औरंगाबाद, मई 21 -- पुलिस ने अवैध उत्खनन के विरुद्ध अभियान चलाते हुए छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में प्रयुक्त वाहन को पकड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अवैध उत्खनन और खनन माफियाओं के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- अवैध खनन से जुड़े बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.